Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इसुजु मोटर्स इंडिया ने अपने इसुजु डी-मैक्स एस-कैब के लिए बेहद शानदार लीजिंग सॉल्यूशन पेश किया


लखनऊ। इसुजु मोटर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी तथा भारत में कामर्शियल वाहनों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक, इसुजु मोटर्स इंडिया ने आज इसुजु डी-मैक्स एस-कैब को लीज पर देने के एक नए मॉडल को पेश करने की घोषणा की। चूँकि भारत में अब अलग-अलग तरह के बिजनेस के लिए वाहनों को लीज पर लेना एक पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है, जिसे देखते हुए इस नए मॉडल को पेश किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को कमर्शियल वाहन खरीदने के बोझ के बिना, उनके इस्तेमाल का एक अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक तरीका प्रदान करना है। इस पहल में मुख्य रूप से इसुजु डी-मैक्स एस-कैब को ध्यान में रखा गया है, क्योंकि यह वाहन बेहद मजबूत और भरोसेमंद होने के साथ-साथ अलग-अलग तरह के व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल किए जाने के लिए जाना जाता है।

वाहनों को लीज पर उपलब्ध कराने के इस मॉडल को बिजनेस के कामकाज में सहूलियत और पैसों की बचत के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए अलग-अलग तरह के बिजनेस और फ्लीट ऑपरेटर एक निश्चित समय के लिए वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे शुरुआत में बड़ा पैसा लगाने, वाहन की कीमत घटने या उसे बाद में कभी बेचने जैसी बातों से जुड़ी चिंताएँ खत्म हो जाती हैं।

इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के वाहन के इस्तेमाल की सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही उन्हें अपने पैसों के लेन-देन को बेहतर बनाने, इसके संचालन से जुड़े खर्चों को अनुमानित स्तर पर बनाए रखने और नियमों के दायरे में रहकर एक मॉडर्न व भरोसेमंद वाहनों के फ्लीट को संभालने में मदद करना है। 

ग्राहक फाइनेंसिंग के पुराने तरीकों के बजाय लीजिंग मॉडल को चुनकर 1.81 लाख रुपये तक की बड़ी बचत का भी लाभ उठा सकते हैं। इससे व्यवसायों को वाहनों के रखरखाव का बोझ कम करने, ज्यादा पूंजी लगाने की जरूरत के बिना अपने कामकाज का विस्तार करने, वाहनों को जल्द-से-जल्द से इस्तेमाल में लाने, काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलती है।इस घोषणा के बारे में बात करते हुए, इसुजु मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग राजेश मित्तल ने कहा, “इसुजु पूरी दुनिया के अलग-अलग बाजारों में भरोसेमंद, टिकाऊ, व्यवसायों को आगे बढ़ाने में मददगार और बेहद कुशल कमर्शियल वाहन उपलब्ध कराने के लिए मशहूर है। दुनिया भर में एक भरोसेमंद ब्रांड होने के नाते, हम भारत में भी लगातार अपनी मौजूदगी का दायरा बढ़ा रहे हैं, जो हमारे लिए बेहद अहम बाजार बना हुआ है। हमने बेहतरीन गुणवत्ता वाली जापानी तकनीक और मजबूती मशहूर इसुजु के कमर्शियल वाहनों को उद्यमियों के लिए ज्यादा सुलभ और आर्थिक रूप से ज्यादा फायदेमंद बनाने के उद्देश्य से ही लीजिंग विकल्प की शुरुआत की है।इसुजु मोटर्स इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ताकेशी हिरानो ने कहा, “हमें इसुजु डी-मैक्स एस-कैब के लिए लीजिंग मॉडल पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि इसे ग्राहकों के लिए कमर्शियल वाहन का मालिक बनना ज्यादा आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसुजु डी-मैक्स एस-कैब ने अपनी दमदार बनावट और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कमर्शियल वाहनों की दुनिया में एक बेहद भरोसेमंद वाहन के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है।इसुजु डी-मैक्स एस-कैब में हर कसौटी पर खरा 2.5स् टळज् इंटरकूल्ड डीजल इंजन लगाया गया है, जो बेहतरीन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन और माइलेज देता है। इसके बाहरी हिस्से की बात करें, तो एयरोडायनामिक डिजाइन, बेहद मजबूत स्टील से बनी बॉडी, सामान रखने की बड़ी जगह, मजबूत सस्पेंशन और ज्यादा भारी वजन उठाने की क्षमता के लिए बड़े टायर्स मौजूद हैं। इसके अंदरूनी बनावट की बात की जाए, तो इसमें एक आरामदायक केबिन मिलता है जिसमें 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पीछे की सीट का बेहतर एंगल, धूल और प्रदूषण रोकने वाला एसी फिल्टर, सामान रखने के लिए कई छोटी-बड़ी जगहें और बेहतर सुविधा के लिए मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले मौजूद है।

इसुजु ने अपनी इस पहल के जरिए अपने ग्राहकों के लिए कारोबार की क्षमता बढ़ाने और उन्हें लंबे समय तक बड़ा फायदा पहुँचाने के संकल्प को और मजबूत किया है। वाहन खरीदने के झंझटों को खत्म करके और पैसों के बोझ को दूर करके, यह लीजिंग मॉडल ग्राहकों को अपने काम का दायरा बढ़ाने और अपने व्यवसाय को बड़ा बनाने पर पूरा ध्यान देने में मदद करता है। पूरी दुनिया में भरोसेमंद इसुजु के वाहनों के दम पर, यह पहल ग्राहकों को पूरे भरोसे के साथ आगे कदम बढ़ाने और अपनी कामयाबी के सफर को और भी तेज करने में मददगार साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |