अमेठीः संग्रामपुर पुलिस का गुडवर्क! आठ वारण्टी गिरफ्तार
May 01, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर पुुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे आधा दर्जन से ज्यादा वारंंिटयो को गिरफ्तार कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी के धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जमील पुत्र झब्बार निवासी भवसिंहपुर (कनू) थाना संग्रामपुर, मुन्नवर पुत्र झब्बार निवासी भवसिंहपुर (कनू) थाना संग्रामपुर, रसीद पुत्र झब्बार उम्र निवासी भवसिंहपुर (कनू) थाना संग्रामपुर, राम प्रकाश पुत्र रामलाल निवासी रामापुर गडेरी थाना संग्रामपुर , भवानी पुत्र रामकृपाल निवासी डेहरा पूरे शिवपाल थाना संग्रामपुर, कृष्णदेव पुत्र चन्द्रभूषण शुक्ला निवासी शुकुलपुर डेहरा थाना संग्रामपुर , हरदेव पुत्र चन्द्रभूषण शुक्ला निवासी गण शुकुलपुर डेहरा थाना संग्रामपुर व रीता पत्नी छोटेलाल उर्फ सरजू निवासी ग्राम डेहरा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी वर्तमान पता ग्राम लोनियापुर थाना व जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है।
