संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, मचा कोहराम
May 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के धानापुर - विशेषरगंज मार्ग पूरे तालुकदार के पास एक सड़क दुघर्टना में तीन मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए इन्हीं घायलों में एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पूरा मामला प्रतापगढ़ जिले के थाना सांगीपुर भैसना निवासी 24 वर्षीय युवक राजू कोरी पुत्र बबलू कोरी अपने साथी कुमुद शर्मा पुत्र बबलू निवासी उपरोक्त व प्रमोद एक मोटरसाइकिल से सैठा - लोहिया नगर मार्ग से कालिकन धाम आ रहे थे कि पूरे तालुकदार के पास इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई।और मोटरसाइकिल पलट गई।इनमें राजू कोरी की मौके पर मौत हो गई घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां चिकित्सकों के इलाज से जानकारी मिली कि राजू कोरी की मौत हो गई है वहीं दूसरा घायल कुमुद शर्मा की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अनुसार हमारे गूंजी पुर के रिस्तेदार द्वारा मांगलिक कार्यक्रम के निमंत्रण पर कालिकन धाम आ रहे थे ।राजू अपने माता लीलादेवी व पिता कालू कोरी के दूसरे नंबर का औलाद था सबसे पहले बहन उसके बाद राजू और तीसरे पर भाई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की जिद की लेकिन थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह के आश्वासन पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।