Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: स्मार्ट मीटर के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


मऊ। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग, मनमानी बिलिंग और बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार को इंडिया गठबंधन के घटकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और सीपीएम सहित गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने ष्स्मार्ट मीटर हटाओष् और ष्जनता का शोषण बंद करोष् जैसे नारों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का जरिया बन गई है। प्रदर्शन के बाद गठबंधन की ओर से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस ज्ञापन में गलत बिलिंग, प्रीपेड व्यवस्था की खामियां और बुनकरों व किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।

विक्रम जीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता से खुली लूट हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष रमन पांडेय और सपा नेता अशिवनी सिंह ने भी सरकार से इस व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करने की मांग की। सीपीएम नेता अब्दुल अजीम ने कहा कि सरकार की नीतियों से सबसे ज्यादा गरीब और मेहनतकश वर्ग प्रभावित हो रहा है।

इस अवसर पर एके सहाय, कॉमरेड इम्तियाज अहमद, उमाशंकर सिंह, रामकरण यादव, वीरेंद्र कुमार, अवधेश मौर्य और रामचंद्र राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |