Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: मारुति सुजुकी में रोजगार का सुनहरा मौका, 13 मई को कैंपस चयन


मऊ। ताजोपुर स्थित सैनिक निजी आईटीआई में 13 मई को देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात) द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 25,300 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

सैनिक निजी आईटीआई के प्रबंधक ब्रिगेडियर डा. पीएन सिंह ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया 13 मई को सुबह 10 बजे से संस्थान परिसर में शुरू होगी। इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के साथ ही आईटीआई के सभी ट्रेडों के सफल अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

संस्थान प्रशासन ने अपील की है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति और नवीनतम बायोडाटा के साथ नियत समय पर ताजोपुर स्थित परिसर में उपस्थित हों। इस कैंपस चयन का उद्देश्य क्षेत्र के तकनीकी युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |