Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः पाँच किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक  कपिल दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा मादक पदार्थ ले जाते समय अभियुक्त आशीष कश्यप पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम अलूपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को सौ शैया रोड ग्राम नगला दिलू मोड के पास से पाँच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |