Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी! परमाणु धमकी की परवाह किए बिना आतंकवाद की तोड़ी कमर-लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई


ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर गुरुवार (7 मई) को भारतीय वायुसेना, नेवी और आर्मी के मिलिट्री ऑपरेशन के प्रमुखों ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ऑपरेशन की जानकारी दी. भारतीय सेना ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने सीधा मैसेज दिया है कि पाकिस्तान में अब कोई भी आतंकी ठिकाना सुरक्षित नहीं है. यह मिशन तो केवल एक शुरुआत है. आतंकवाद के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.'

इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले सेना के तत्कालीन DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, ;ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, यह तो बस एक शुरुआत है.' घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने अपनी पुरानी रणनीतियों से हटकर एलओसी और पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार स्थित आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया.

उन्होंने कहा कि 'यह अभियान हमारे देश के संकल्प, जिम्मेदारी और रणनीतिक संयम का प्रतीक था. इसे सटीकता, संतुलन और साफ मकसद के साथ अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा, ‘भारत अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा जिम्मेदारी के साथ करेगा.’ घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह मैसेज दिया कि पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी पनाहगाह सुरक्षित नहीं है. हमने बेहद कम समय में एक कठिन अभियान की योजना बनाई, उसे अंजाम दिया और सफलतापूर्वक पूरा किया.'

एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा, 'ऑपरेशन के दौरान हमारा ऑब्जेक्टिव क्लीयर था. हमने पूरी तरह फ्री माहौल में ऑपरेशन को अंजाम दिया.
यह पहलगाम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए था. हमारा ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ था. तमाम लोग ऑपरेशन रोके जाने पर सवाल उठा रहे थे. हमने अपने टारगेट को पूरा कर ही ऑपरेशन रोका. हमने इस आपरेशन में आत्म निर्भर भारत पर भी फोकस कर काम किया.'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |