Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनपद भर में जागरूकता अभियान तेज, हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित


कनौज । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई 2026) के अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार जनपद में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करने हेतु एक सप्ताह तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज एवं 100 शैय्या चिकित्सालय छिबरामऊ में हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के नेतृत्व में चिकित्सालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने हस्ताक्षर कर तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही सभी को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि तम्बाकू अनेक गंभीर बीमारियों एवं अन्य अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए तम्बाकू मुक्त जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं तम्बाकू का सेवन न करें तथा युवाओं और बच्चों को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक तम्बाकू निषेध का संदेश पहुंचाया जा सके।

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा भी विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को तम्बाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समुदाय में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी, समस्त उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सलाहकार डॉ. रवि प्रताप सिंह, चिकित्सकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। “तम्बाकू छोड़ें, स्वास्थ्य जोड़ें” के संदेश के साथ जनपद में जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |