Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: कन्नौज के आलू किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार! सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा मददगार - असीम अरुण


कन्नौज। अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस के अवसर पर शनिवार को कन्नौज के ठठिया मंडी में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में किसानों को आलू की नई किस्मों, आधुनिक खेती के तरीकों, भंडारण और प्रसंस्करण से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं और सवालों पर चर्चा की। साथ ही खेती में नई तकनीकों को अपनाने की जानकारी ली।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री असीम अरुण ने ठठिया मंडी को आलू के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने के निर्णय पर माननीय उद्योग मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे उन्नत बीज, नई खेती तकनीकों और आलू प्रसंस्करण के उन्नत तरीकों की जानकारी मिलेगी। साथ ही किसानों की आय बढ़ेगी और बेहतर मूल्य सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि आलू अब केवल सब्जी या चिप्स निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्टार्च सहित अनेक औद्योगिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कन्नौज में प्रस्तावित स्टार्च प्रसंस्करण इकाई से किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान, कृषि विशेषज्ञ और आलू उत्पादन एवं प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |