बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलैदा गौंटिया में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम गुलैदा गौंटिया निवासी बबलू पुत्र रोशनलाल अपनी ससुराल बड़ा गांव, पुवायां शाहजहांपुर गया हुआ था। वहां किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। परिवार वालों के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले बबलू और उसकी पत्नी किरन के बीच मोबाइल फोन पर भी विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते बबलू ने रात में घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpg)