Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सीएचसी में एक दिवसीय प्रतिरक्षण डेटा प्रशिक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह की देखरेख में टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय प्रतिरक्षण डेटा  प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य टीम को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई इनमें प्रमुख रूप से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का शत प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण पर जोर दिया गया।यू-विन पोर्टल और अन्य स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणालियों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।डेटा अपलोडिंग में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान की जानकारी दी गई।छूटे हुए बच्चों की पहंचान करने और पूर्ण प्रतिरक्षण का लक्ष्य प्राप्त करने पर बताया गया। सीएचसी संग्रामपुर प्रभारी डॉ सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर और भी प्रभावी बनाने की मंशा पर सीएमओ अमेठी डॉ अंशुमान सिंह के निर्देशन में यह सुदृढ़ प्रतिरक्षण डाटा का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर की सभी स्वास्थ्य टीम शामिल होकर प्रशिक्षण लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |