Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः हमारी खबर हुआ असर! धर्म एवं जाति पर वीडियो बनाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस भेजा हवालात


प्रतापगढ़/बाबागंज। सोशल मीडिया पर धार्मिक और जातीय भावनाओं को भड़काने वाले वीडियो बनाकर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। ब्राह्मण समाज और हिंदू धर्म को  निशाने पर लेकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के मामले में महेशगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव निवासी सचिन गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता तथा संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शोभई का पुरवा गांव निवासी देवीदीन गौतम पुत्र रामस्वरूप सोशल मीडिया पर “कॉमेडियन सचिन” नामक आईडी से वीडियो अपलोड करते थे। आरोप है कि दोनों आरोपी वीडियो के माध्यम से ब्राह्मण जाति एवं हिंदू धर्म पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे, जिससे लोगों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हो रही थीं।

मामले की भनक लगते ही सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव पवन मिश्र ने आपत्तिजनक वीडियो को साक्ष्य के रूप में एकत्र कर सोमवार को महेशगंज पुलिस को शिकायत दी। शिकायत को आधार बनाकर विधान केसरी द्वारा खबर को प्रमुखता से चलाया गया था। शिकायत मिलने और खबर चलने के बाद ही उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें पुरमई सुल्तानपुर गांव से मंगलवार को 11बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिसिया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने कृत्य को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई प्रभाशंकर सचान, आरक्षी राहुल कुमार एवं प्रेमवीर शामिल रहे।

प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जाति, धर्म अथवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट, वीडियो या टिप्पणी न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |