Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बड़गांव से कालिकन धाम निकाली भव्य कलश यात्रा


संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र के दादा का तारा मजरे बड़गांव में आयोजित होने वाली साप्ताहिक शिव कथा के आयोजन से पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।महिलाए पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुई चल रही थी। पुरुष श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र की वेश-भूषा में डीजे की धुन पर हर -हर महादेव के जयकारे लगाते हुए झूम रहे थे। रास्ते पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा व पेय जल की व्यवस्था की गई। आयोजक समाज सेवी सुमन सिंह ने बताया कि शिव पुराण जैसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने और धर्म संस्कार से जोड़ने के लिए साप्ताहिक शिव कथा का आयोजन किया है इससे पहले क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिका के दर्शन के लिए वह क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर जागरूकता के  पंडाल से 9 किलोमीटर कालिकन धाम तक कलश यात्रा निकाली गई।यह भगवान शिव पर आधारित शिव कथा आचार्य शुभम कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से 27 में दिन बुधवार से कहीं जाएगी। इस यात्रा में प्रमुख रूप से आनंद सिंह, शिव प्रकाश पांडे, मनोज कुमार पाठक, गज्जे सिंह आदि सैकड़ो लोग इस यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |