Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः जनता दरबार में शिकायतों का त्वरित निस्तारण! पेयजल, सड़क व अन्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश


उत्तराखड । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया,  जिसमें शिकायतकर्ताओं द्वारा सड़क, बिजली, पानी  व गैस,डीजल पेट्रोल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के क्रम में मंडलसेरा में लाईट नहीं आने, विद्युत लाइन शिफ्ट करने, नदी गांव में पानी की समस्या , गिरि  छीना सड़क में गड्ढों को भरने को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए 

ज्वाला देवी वार्ड में ट्यूब वेल के लिए भूमि चिन्हित करने को लेकर जल संस्थान और ईओ को आवश्यक कार्यवाही करने और चैरा भैरुचैबट्टा सड़क के सुधारीकरण को लेकर पीएमजीएसवाई के अभियंता को निरीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन ‘हैलो बागेश्वर’ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत कॉलिंग करने के भी निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |