Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः सेवा ही सबसे बड़ा धर्म रू भीषण गर्मी में बच्चों को शीतल पेयजल वितरित कर अनूप अग्रवाल ने जीता दिल! साईं मंदिर परिसर में सेवा कार्य, बच्चों की मुस्कान बनी सबसे बड़ा पुरस्कार


पीलीभीत। जहां एक ओर भीषण गर्मी लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है, वहीं दूसरी ओर समाजसेवी अनूप अग्रवाल लगातार सेवा और मानवता के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। रविवार को उन्होंने साईं मंदिर परिसर में बच्चों के बीच शीतल पेयजल वितरित कर सेवा भाव की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। गर्मी से परेशान बच्चों के चेहरों पर जब राहत और खुशी दिखाई दी तो पूरा वातावरण मानवीय संवेदनाओं से भर उठा। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं बल्कि मानवता के प्रति विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

अनूप अग्रवाल वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों की सहायता हो, धार्मिक आयोजनों में सहयोग हो या सामाजिक कल्याण के कार्य, वे हर अवसर पर अग्रणी भूमिका निभाते दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि वे बिना किसी दिखावे और प्रचार-प्रसार के सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।

इस अवसर पर अनूप अग्रवाल ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा सुख दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से उन्हें समाज सेवा का अवसर मिलता है और यही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके पद या प्रतिष्ठा से नहीं बल्कि उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से बनती है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि आज के समय में जब अधिकांश लोग व्यक्तिगत हितों तक सीमित होते जा रहे हैं, ऐसे में अनूप अग्रवाल जैसे लोग समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। उनका सेवा भाव युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के समापन पर अनूप अग्रवाल ने साईं बाबा का स्मरण करते हुए सभी के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |