Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: गांव नावकुड़ में युवाओं ने उत्साहपूर्वक मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती! महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान से प्रेरणा लेकर युवाओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प


पीलीभीत। शहर से लगे गांव नावकुड़ में नई पीढ़ी के युवाओं द्वारा वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, त्याग, पराक्रम एवं देशप्रेम को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी भी अन्याय और अधीनता को स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की सीख देता है।

युवाओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष हमें यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस, धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और वीरता से जुड़े नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर अमन राजपूत, चमन, विशाल, राकेश, पंकज, दीपक, अंकित, कुलदीप, राजेश, जगदीश, विपिन, जलज सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |