पीलीभीत: विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन! दिग्विजय आर्य बने जिला संयोजक, विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
May 10, 2026
पीलीभीत। चिरौंजी लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के ब्रज प्रांत पूर्व छात्र परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व छात्र परिषद के ब्रज प्रांत संयोजक रवि कांत चावला, सह संयोजक शिवेंदु गौतम एवं उत्कर्ष गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विद्या भारती द्वारा संचालित पूर्व छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की मजबूती एवं पूर्व छात्रों को एक सूत्र में जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यकारिणी गठन में दिग्विजय आर्य को जनपद का जिला संयोजक नामित किया गया। वहीं कार्तिक जैसवार को जिला सह-संयोजक, निर्मल शर्मा को नगर संयोजक तथा सुरजीत सिंह को बीसलपुर नगर संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व छात्र परिषद समाज एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा संगठन के माध्यम से पूर्व छात्रों को संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।बैठक का वातावरण उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी नवदायित्वधारियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
