Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शादी के मंडप से उठकर परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, इंग्लिश में हो गई थी फेल


बिहार के हाजीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक दुल्हन शादी के मंडप से उठकर सीधा एग्जाम सेंटर आ गई। उसके साथ दूल्हे राजा भी थे, जो कार से दुल्हन को परीक्षा दिलवाने आए थे। दुल्हन का वीडियो भी सामने आया है।

बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा केंद्र हाजीपुर से एक अनोखा मामला सामने आया। यहां के बालिका उच्च विद्यालय में कंपार्टमेंट का एग्जाम चल रहा था। इसी दौरान सजी-धजी गाड़ी से एक दुल्हन उतरती है और सीधे एग्जाम सेंटर के अंदर एग्जाम देने के लिए दाखिल होती है।

दरअसल अपने दूल्हे राजा के साथ एग्जाम देने पहुंची दुल्हन का नाम सजना कुमारी है। संजना ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया था तो अंग्रेजी में फेल हो गई थी, इसीलिए उसने फिर कंपार्टमेंट का एग्जाम देने के लिए फॉर्म भरा लेकिन जिस समय कंपार्टमेंट की परीक्षा होनी थी, उसी समय संजना कुमारी की शादी भी थी।

संजना की शादी धूमधाम से हुई लेकिन विदाई समारोह में देरी थी इसलिए संजना शादी वाले मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची। हालांकि इसमें संजना के दूल्हा ने भी उसका सहयोग किया और दोनों अपने घर ना जाकर सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचे। संजना तकरीबन 3 घंटे तक एग्जाम सेंटर के अंदर अंग्रेजी की परीक्षा देती रही।

जिस समय संजना एग्जाम दे रही थी, उस समय दूल्हा परीक्षा केंद्र के बाहर उसका इंतजार करता रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद दूल्हा-दुल्हन मौके से निकल गए और संजना अपने ससुराल पहुंची।

जब दुल्हन से पूछा गया कि आप कहां से आ रही हैं तो उन्होंने बताया कि वह पिछली साल अंग्रेजी में फेल हो गई थीं इसलिए परीक्षा देने सीधे शादी के मंडप से आ गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |