Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने की सख्त टिप्पणी


महाराष्ट्र के पुणे में 4 साल की मासूम संग हैवानियत और उसकी हत्या के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे अत्यंत वीभत्स घटना बताया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि यह जघन्य अपराध आक्रोश और गहरी पीड़ा उत्पन्न करता है। साथ ही, बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उजागर करता है। जानें पुणे में रेप और हत्या का पूरा मामला क्या है।

इस घोर अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि ऐसे अपराध बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने National Commission for Protection of Child Rights को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेकर जांच की निगरानी सुनिश्चित करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

साथ ही, पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता और मुआवजा, POCSO के तहत समयबद्ध तरीके से चार्जशीट दाखिल करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में तुरंत सुनवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि हर बालिका की सुरक्षा और इंसाफ सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दरअसल, बीते 1 मई को पुणे की भोर तालुका में 65 साल के एक शख्स ने 4 साल की मासूम के साथ रेप और उसकी हत्या की वीभत्स घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी वीडियो में वह हैवान बच्ची को बहला-फुसलाकर तबेले की तरफ ले जाता दिख रहा है। उसने तबेले में बच्ची के साथ दरिंदगी की और फिर पत्थर से कुचलकर उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए मासूम को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |