Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः घर में आग लगने से लाखों का सामान राख, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा में एक महिला के घर में मंगलवार रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गांव निवासी पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय नरेश चंद्र के घर में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े, फ्रिज, सेफ अलमारी, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, वाशिंग मशीन, मिक्सी, इलेक्ट्रिक प्रेस, कुर्सी-मेज और अनाज सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी देर बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि नुकसान का आकलन कराने के लिए राजस्व टीम को गांव भेजा जाएगा। वहीं सपा नेता राम राम प्रताप गंगवार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |