Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


उत्तराखड । जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों के रख-रखाव तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्याय अनुभाग, राजस्व अनुभाग, बिल अनुभाग, आंग्ल अभिलेख कक्ष एवं भूलेख कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पटल प्रभारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला कार्यालय जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है। इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का समाधान संवेदनशीलता, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यालयी अनुशासन तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |