Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी वर्षा व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद! 29 से 31 मई तक यात्रा से बचने की अपील, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट


हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्र के अनुसार माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण अचानक जलप्रवाह बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर क्षेत्र में जलभराव, फिसलन एवं अचानक जलप्रवाह बढ़ने से जनहानि अथवा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। एहतियातन मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा दिनांक 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस अवधि में मंदिर में दर्शनध्भ्रमण संभव नहीं होगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे उक्त अवधि में माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर की यात्रा से यथासंभव बचें तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को जनहित में अधिक से अधिक सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों के माध्यम से प्रसारित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |