Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पति ने पत्नी पर ससुर संग मिलकर खाने में जहर देकर हत्या की कोशिश करने का लगाया आरोप


आलमबाग। कोतवाली इलाके मे रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर ससुर संग मिलकर खाने में जहर देकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित छोटा बरहा शांति नगर निवासी नीरज सिंह के अनुसार उनका विवाह बीते 25 फरवरी वर्ष 2011 को प्रीती सिंह पुत्री राजेन्द्र सिंह निवासी आदर्शनगर, नीलमया, थाना-कैण्ट लखनऊ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ही पत्नी ने साफ कहा था वह इस रिश्ते से खुश नहीं है और अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहना चाहती है। इसके बावजूद सामाजिक दबाव के चलते वह शादी निभाता रहा, लेकिन पत्नी का व्यवहार लगातार बिगड़ता गया और वर्ष 2012 में उसके पिता द्वारा घर से निकाले जाने के बाद वह पत्नी के साथ लखनऊ आकर किराए के मकान में रहने लगा। लेकिन वहां  भी पत्नी और उसके पिता राजेन्द्र सिंह लगातार उस पर दबाव बनाते रहे कि वह अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे ताकि पैतृक संपत्ति हासिल की जा सके। वही पीडित का कहना था बीते   15 फरवरी 2013 को उसके ससुर घर आए थे। खाना खाने के दौरान अचानक उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती था, जहां से उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया। उस समय पत्नी और ससुर ने इसे बीपी की समस्या बताया। लेकिन वर्ष 2019 में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत अस्पताल से मिली जानकारी में खुलासा हुआ कि उसे बीपी नहीं बल्कि खाने में जहर दिए जाने के कारण भर्ती कराया गया था। इस खुलासे के बाद उसे साजिश का शक हुआ। लेकिन उसके बाद भी पत्नी और ससुर ने इस घटना को छिपाने के लिए लगातार झूठ बोला और बाद में उसके खिलाफ झूठा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी प्रीती सिंह और ससुर राजेन्द्र सिंह के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर उसकी पत्नी प्रीती सिंह व ससुर राजेन्द्र सिंह के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |