लखनऊः शादीशुदा युवक ने युवती से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा मैसेज और फोटो से ब्लैकमेल कर दी धमकी
May 03, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती ने एक शादीशुदा युवक पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा मैसेज और फोटो से ब्लैकमेल कर धमकाने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित भोलाखेड़ा मे रहने वाली युवती पूजा साहू पुत्री रविन्द्र शंकर गुप्ता के अनुसार, सुशील सिंह नामक युवक ने उसे काम का झांसा देकर संपर्क में लिया। धीरे-धीरे उसने दोस्ती बढ़ाई और प्यार का भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी सुशील अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बातें बताकर सहानुभूति लेता रहा, जिससे वह उसकी बातों में आ गई और दोनों के बीच बातचीत व मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया। जब उसने संबंध खत्म करने की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और अब उसे बार-बार कॉल और मैसेज कर आत्महत्या करने की धमकी देता है और कहता है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके निजी मैसेज और फोटो उसके पिता व पति को भेज देगा। वही पीडिता का कहना था आरोपी सुशील व उसकी पत्नी सृष्टि उसके घर पर आकर बेज्जती करने की धमकी देते है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर शनिवार को आरोपी सुशील व उसकी पत्नी सृष्टि पर धमकी की धारा मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)