Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः कार की टक्कर से बाइक सवार चोटिल, डेढ सप्ताह बाद केस दर्ज


आलमबाग।  आशियाना थाना क्षेत्र मे बीते डेढ सप्ताह पूर्व एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से चोटिल बाइक ने उक्त कार सवार पर उनकी बाइक मे टक्कर मार जान से मारने की धमकी और अभद्रता का आरोप लगाया है।आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के अनुसार, बीएल तिवारी रोड नौबस्ता निवासी दीपक जायसवाल ने बताया कि 13 अप्रैल को उन्होंने बंगला बाजार चैकी पर सूचना दी थी। आरोप है कि यूपी 32 एमक्यू 9477 नंबर की वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मोटरसाइकिल का इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित के अनुसार वह अपनी बाइक से बीआईपी रोड की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने बीच सड़क पर टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद जब उन्होंने सड़क पर मदद के लिए आवाज लगाई तो कार चालक ने मौके से भागने के दौरान उन्हें कुचलने का प्रयास किया। आरोप है कि जब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, तब कार चला रहा व्यक्ति और उसके साथ मौजूद महिला ने घायल अवस्था में उनके साथ दुर्व्यवहार कर उसे जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पीडित की  शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |