Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः आनंद नगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल का परिणाम घोषित, छात्रों ने लहराया परचम


लखनऊ। आनंद नगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल का प्ब्ैम् बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष भी विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।

विद्यालय के छात्र विराट सोनी ने 93ः अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं लोकेश श्रीवास्तव ने 92.2ः अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों की इस शानदार सफलता से विद्यालय में गर्व का माहौल है।

अन्य छात्रों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। टॉप करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की समर्पित शिक्षा का परिणाम है।

अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |