Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित,दो मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और नगर निगम के प्रति योगदान की सराहना की गई। साथ ही दो मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा देने वाले कर्मचारियों का सम्मान करना संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में कर विभाग जोन-03 के द्वितीय श्रेणी लिपिक गोमती प्रसाद, कक्ष समिति-09 (स्वास्थ्य) के सेनेटरी सुपरवाइजर नरेश कुमार, कक्ष समिति-04 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी सुख देवी, कक्ष समिति-06 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी शीला, कक्ष समिति-10 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी विद्या तथा कक्ष समिति-11 (स्वास्थ्य) की सफाईकर्मी सुशीला शामिल रहीं। सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर मानसी भारती को अनुचर पद पर तथा बृजेश कुमार को माली पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। 

इस अवसर पर कार्यकारणी सदस्य अरुण राय, पार्षद संजय सिंह राठौर, पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, मुख्य लेखा अधिकारी महामिलिंद लाल, एमएनएलपी बनवारी लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी संगठन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल कुमार द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |