Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः योगी सरकार में ब्राह्मण को हमेशा निशाने पर लेना दुर्भाग्य पूर्ण - करुण पाण्डेय


कुंडा /प्रतापगढ़। हाल ही में थाना अध्यक्ष महेशगंज द्वारा ब्राह्मणों को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के जिला उपाध्यक्ष करुण पाण्डेय ष्बिन्नू भईयाष् ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों का हमेशा निशाने पर रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिन्नू भईया ने बताया कि प्रयागराज माघ मेला में पुलिस प्रशासन द्वारा ब्राह्मण बटुकों को चोटी खींचकर मारना, ब्राह्मणों के आराध्य जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महराज का अपमान करना, दरोगा भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों को लेकर अपमानित करना योगी सरकार की जातिवादी मानसिकता को दर्शाती है। भाजपा सरकार में बैठे जिम्मेदार अधिकारी इस कदर बेलगाम हो गए हैं, कि आए दिन ब्राह्मणों के प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। बिन्नू भईया ने प्रतापगढ़ पुलिस कप्तान से थाना अध्यक्ष राधे बाबू के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ऐसे अधिकारियों को जवाब देना बखूबी जानता है। बिन्नू भईया ने समाज के लोगों से अपील की है कि आने वाले समय में इसका  माकूल जवाब दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |