प्रतापगढ़। जनपद में मातृ दिवस पर वृद्धाश्रम महुली में एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सभी माताओं को सम्मानित किया गया।
क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में क्लब ने मातृ दिवस पर केक सभी माताओं ने काट कर मातृ दिवस मनाया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने माताओं को उपहार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि मां का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता है। मां है तो जीवन आसान है। एक मां ही है जो अपने को भूखा रखकर बच्चों का पेट भरती है। मां अपने बच्चों की खुशी के लिए सब कुछ समर्पित कर देती है। सर पर जो हाथ फेरे तो हिम्मत मिल जाए, मां एक बार मुस्कुरा दे तो जन्नत मिल जाए। मां सिर्फ एक शब्द नहीं है एक पूरी दुनिया है मां हमारी पहली शिक्षक होती है। आज के युग के बच्चे अपनी मां को भूलकर वृद्धाश्रम में भेज रहे हैं यह बहुत ही चिंता का विषय है। मैं तो अपने आप को भाग्यशाली पा रहा हूं कि आज हमारी मां हमारे साथ नहीं है लेकिन भगवान ने हमें 80 माता-पिता देकर उन सब का आशीर्वाद लेने का अवसर दे दिया है। मातृ दिवस पर आज भी सभी माताओं का आशीर्वाद मिला।
अध्यक्षता कर रहे अंकित गुप्ता ने कहा कि मांगने पर जहां पूरी हर मन्नत होती है, मां के पैरों में तो वह जन्नत होती है।
वृद्ध दादा जयराम जी ने मातृ दिवस पर कविता सुनाकर सभी को मंद मुग्ध कर दिया। कहा कि नींद अपनी भुला के सुलाया हमको, आंसू अपने गिरा के हसाया हमको, दर्द कभी ना देना उन हस्तियों को, खुदा ने मां-बाप बनाया जिनको।
वृद्धाश्रम के प्रबंधक अम्बिका प्रसाद ने कहा कि मां के बिना जीवन अधूरा है मां है तो हर खुशी अपने आप मिल जाती है। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य सदैव यहां पर निवासरत वृद्धजनों को अपना अभिभावक मानते हैं सभी वृद्धजन इनको अपना बेटा मानकर सारे सुख-दुख इनसे बताते रहते हैं। मैं क्लब के सभी पदाधिकारीयों के प्रति आभार ज्ञापित करता हूं। इस अवसर पर अंकित गुप्ता, अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, विवेक उपाध्याय, डॉ0 दयाराम मौर्य, अंबिका प्रसाद, जय राम, शिव बाबू, विनय श्रीवास्तव, आनंद मोहन ओझा, राजीव कुमार आर्य, आदर्श कुमार, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, विवेक कुमार, अर्चना खंडेलवाल, रेखा उमरवैश्य, पूनम गुप्ता, ज्योति, सुधा अग्रवाल आदि क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
