मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में बुधवार को उप-निरीक्षक आनन्द शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियोंध्वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से अभियुक्त वाहिद अली उर्फ बाबू पुत्र स्व0जुल्फीकार अली निवासी हयातनगर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर व 04 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
