Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने आए थे बीकेटी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सीतापुर लखनऊ रोड स्थित इंदौराबाग पुलिस चैकी के पास पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शाम करीब चार बजे हुई, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई जो अपने बेटे यशु को बीकेटी ईटीआर कॉलेज में नीट की परीक्षा दिलाने आए थे। मृतक नवीन बस्ती बिधूना जिला औरैया के रहने वाले थे। वहीं पुलिस के अनुसार, मृतक रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |