संग्रामपुर: गर्मी मे दर्जनों लोगों ने पिलाया शरबत
May 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के राहगीरों व अन्य लोगों को शरबत पिलाकर पुण्य कार्य करने के लिए संग्रामपुर क्षेत्र के दर्जनों समाजसेवी व श्रद्धालुओं ने शरबत पिलाया। भवसिंहपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह उर्फ कल्लू ने मां कालिका के दरबार में अमृतकुंड के नजदीक पुराना थाना संग्रामपुर के पास स्टाल लगाकर हजारों लोगों को शरबत पिलाया ।वहीं स्व राजाराम हलवाई के पौत्र ने अपने परिवार के साथ हजारों लोगों को शरबत पिलाया ।इसी प्रकार हनुमान मंदिर,विशेषरगंज, पेट्रोलपंप आदि स्थानों पर स्टाल लगाकर शरबत पिलाया गया।

