Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लंभुआ की छात्रा ज्योति को किया सम्मानित! संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया था जिले का मान, लैपटॉप देकर बढ़ाया हौसलाः ज्योति बोलीं -यह मेरे जीवन का यादगार पल, मेहनत से ही मिलती है सफलता


लंभुआ/सुल्तानपुर। संसद भवन नई दिल्ली में डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के अवसर पर श्अपने नेता को जानोश् विषय पर भाषण देकर जनपद का नाम रोशन करने वाली लंभुआ की प्रतिभावान छात्रा ज्योति यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मानित किया है।

रतनपुर करनपुर निवासी कृपा शंकर यादव की पुत्री व बीएचयू की छात्रा ज्योति यादव को सपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी नवनीत यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास ले गए थे। अखिलेश यादव ने छात्रा को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब वे प्रदेश सरकार में थे तब भी बेटियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए थे और आगे भी बेटियों के लिए बहुत कुछ करना है। 

सम्मान पाकर छात्रा ज्योति यादव ने कहा कि यह मेरे जीवन का यादगार पल रहेगा। युवाओं को सिर्फ अपनी ईमानदारी से की गई मेहनत पर भरोसा होना चाहिए, सफलता निश्चित मिलेगी। इससे पूर्व सपा नेता नवनीत यादव ने भी ज्योति को सम्मानित किया था। ज्योति के सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |