Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: विद्युत विभाग के लाईन मैनों को सरकार करे परमानेंट-आसिफ जमाल


गुरसहायगंज/कन्नौज। समाजसेवी एवं नगर पालिका गुरसहायगंज से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे आसिफ जमाल उर्फ पप्पी ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि विद्युत विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों खासकर लाइनमैन को परमानेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन मैन अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था को सुचारु रखते हैं। चाहे तेज गर्मी हो, मूसलाधार बारिश हो या कड़ाके की ठंड हर परिस्थिति में पोल पर चढ़कर जनता की सेवा करते हैं। इतनी मेहनत और खतरे के बावजूद इन्हें बहुत कम वेतन में काम करना पड़ता है। सरकार को इनके समर्पण, मेहनत और जोखिम को देखते हुए इन्हें स्थायी नौकरी और उचित वेतन तथा बेहतर सुविधाएँ देनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि विद्युत लाइनमैन सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी को रोशन रखने वाले असली योद्धा हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |