Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा उ०प्र० बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण


कन्नौज । जनपद कन्नौज में आयोजित उ०प्र० बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |