कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक कल दिनांक 01 जून, 2026 (दिन सोमवार) को कन्नौज में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र की जनता, स्थानीय नागरिकों और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक आमजन की समस्याओं को सुनने, उनके त्वरित निस्तारण और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हो रहे हैं।
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस दौरान उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विचारों को साझा करें। संगठन और जनता के सहयोग की आकांक्षा के साथ इस कार्यक्रम को सेवा, समर्पण और संकल्प के भाव से आयोजित किया जा रहा है।
