Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः हाइटेंशन लाइन की चपेट मे आकर युवक की दर्दनाक मौत


गुरसहायगंज/समधन कन्नौज । रविवार को समधन मे सुबह 9ः30 बजे पूर्व अध्यक्ष निर्गुण के निकट ईदगाह के पास खेत पर पानी लगाने गए मोहल्ला किदवई नगर समधन निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र श्रीपाल बाल्मीकि  11 000 लाइन के टूटे तार की जद में आ गया जिससे उसका घटना स्थल पर ही  दर्दनाक मौत गई। मृतक के भाई अखिलेश ने बताया की 3 दिन से 11 000 लाइन के तार खेत में टूटे पड़े थे जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई लेकिन सूचना के बाद भी विद्युत कर्मियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया जिसेसे मेरे भाई टूटे विद्युत लाइन की चपेट की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने परिवार मे पत्नी पिंकी देवी उम्र 32वर्ष व बच्चे सबसे बड़ी पुत्री गौरी 10 वर्ष, पुत्र, कौशल बाल्मीकि 8 वर्ष, मृतक के परिजनो ने ठाकुरद्वारा मंदिर के पास मृतक का शव रखकर जाम दिया जाम की सूचना पर घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गया पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास कि लेकिन जाम नही खुला सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम ज्ञानेंद्र मिश्रा,  क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी  ने परिजनो को समझा बुझाकर  मृतक के परिवार को 5 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |