Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की अभिनव पहल - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया बने ओआरएस मैन


मेरठ । बढ़ती गर्मी एवं हीट वेव के प्रभाव से जनसामान्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र, मेरठ द्वारा संचालित ष्ओआरएस मैन दृ मिशन सेव लाइफष् अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, डॉ. अशोक कटारिया को ष्ओआरएस मैनष् के रूप में अभियान से जोड़ा गया।

इस अभिनव जनस्वास्थ्य पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को हीट वेव एवं डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु ओआरएस के महत्व के प्रति जागरूक करना है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को ओआरएस प्रदान कर उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने परिवार, कार्यस्थल एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से ओआरएस सेवन के लिए प्रेरित करें।

पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर ओआरएस निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों, श्रमिक समूहों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को ष्ओआरएस मैनष् अभियान के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान में आरबीएसके टीम के डॉ. इमरान, डॉ. निशा, डॉ. विकास तथा स्टाफ नर्स क्रिस्टीना सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्मिक सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत अब तक सैकड़ों नागरिकों को ष्ओआरएस मैनष् बनाकर हीट वेव के विरुद्ध जन-जागरूकता की श्रृंखला से जोड़ा जा चुका है। इस नवाचार के माध्यम से समुदाय आधारित सहभागिता द्वारा हीट वेव से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ष्ओआरएस मैन अभियान सकारात्मक सोच के साथ हीट वेव पर प्रभावी प्रहार करने का एक सरल एवं जनभागीदारी आधारित प्रयास है।ष्

अभियान के संयोजक डॉ. अंकुर त्यागी ने मेरठ जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग ष्ओआरएस मैनष् बनें, ओआरएस पोस्ट पर आकर निःशुल्क ओआरएस प्राप्त करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी ओआरएस सेवन के लिए प्रेरित करें, जिससे हीट वेव के दुष्प्रभावों से बचाव किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |