संग्रामपुर: पैसे को लेकर मारपीट, 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज
May 30, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के गडेरी गांव में बीती रात लगभग 11 बजे पैसे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई दोनों पक्षों में कई लोग घायल हुए। मारपीट का वीडीयो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों बच्चों की तहरीर पर थाना संग्रामपुर में एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि अंशुल गौतम पुत्र मेवालाल गौतम निवासी गडेरी की तहरीर के आधार पर एससी एसटी एक्ट के सहित विभिन्न धाराओ में बंटी पांडे, आशीष दुबे डीटू दुबे अनुराग पांडे पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश पांडे पुत्र विजयपाल पांडे निवासी पूरे बाल का पुरवा गडेरी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में अंशुल गौतम, अनंत तिवारी, अविनाश तिवारी करुणा शंकर तिवारी निवासी घाघूघार और दीपक विश्वकर्मा पीढीपुर थाना अमेठी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
