Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! इस देश में साथ बैठेंगे दोनों नेता


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात भारत या अमेरिका में नहीं बल्कि फ्रांस में होने की संभावना है। दरअसल, फ्रांस में आगामी जून महीने में G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। रिपोर्ट सामने आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फरवरी महीने में भारत की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। ऐसे में पीएम मोदी भी फ्रांस की यात्रा करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 13 फरवरी 2025 को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई थी।

आपको बता दें कि इस साल G-7 देशों की बैठक का आयोजन फ्रांसीसी आल्प्स के एवियन-लेस-बेंस में आयोजित होने जा रहा है। ये बैठक 15 से लेकर 17 जून तक चलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बैठक के दौरान AI, व्यापार और अपराध के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा करेंगे। फ्रांस में G-7 की बैठक ट्रंप के 80वें जन्मदिन के एक दिन बाद होने वाली है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है जी-7 बैठक में कोई वास्तविक हस्ताक्षरित समझौते नहीं होंगे, बल्कि इसका उद्देश्य आम सहमति बनाना है जिस पर भविष्य के समझौते आधारित हो सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान एजेंडा में शामिल होने की संभावना है, लेकिन ट्रंप के व्यापार पर अधिक चर्चा करने की उम्मीद की जा रही है।

इससे पहले बीते मार्च महीने में ही पीएम मोदी के भी आगामी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की खबर कंफर्म हो गई थी। भारत में स्थित फ्रांस के दूतावास ने इस बात की जानकारी दी थी। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया था।

आपको बता दें कि G-7 दुनिया की 7 सबसे विकसित और प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है। इस समूह में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा शामिल हैं। इसके अलावा यूरोपियन यूनियन भी इस बैठक में शामिल होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |