पीलीभीत। जनपद में लंबित वादों के शीघ्र और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के उद्देश्य से 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत प्रातः 10रू00 बजे से सायं 5रू00 बजे तक दीवानी न्यायालय परिसर पीलीभीत, ग्राम न्यायालय पूरनपुर तथा बाह्य न्यायालय बीसलपुर में आयोजित होगी। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एवं अपर सिविल जज (सीडी) अरुण कान्ति यशोदास ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने-अपने मामलों को लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर न्यायिक अधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर से एक प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार चतुर्थ, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-2 एवं प्रभारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री रामकिशोर, तथा पूर्णकालिक सचिव अरुण कान्ति यशोदास सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रचार-प्रसार वाहन 4 मई से 8 मई तक जनपद की सभी तहसीलों में भ्रमण कर आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवक पंकज माथुर और महेन्द्र पाल लोगों को लोक अदालत के फायदे और प्रक्रिया की जानकारी देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का त्वरित, सस्ता और आपसी सहमति से समाधान प्राप्त कर सकें, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को भी गति मिल सके।
