Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

देश को दहलाने की साजिश! दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार


देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़े हुए थे। जांच में पता चला है कि इनकी प्लानिंग देश के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमला करने की थी। फिलहाल हमले से पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इन आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों को दिल्ली में महत्वपूर्ण सरकारी और रणनीतिक प्रतिष्ठानों (Vital Installations) के साथ-साथ सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है। इनके टारगेट पर क्रिटिकल इंस्टालेशन जैसे- पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पावर हाउस थे।

दिल्ली पुलिस की टीम ने मुंबई अंडरवर्ल्ड और ISI के गठजोड़ का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये लोग दिल्ली और मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में आतंकी हमला करने आए थे। वहीं पकड़े गए लोग दिल्ली, मुंबई और पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें कुछ विदेशी नागरिकों को भी पकड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में अलग-अलग जगहों पर हमला करने आए थे। इनके पास से ग्रेनेड और सफिस्टिकेटेड वेपन भी बरामद हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |