Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः 8वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज! देवस्थान, तालाब सहित काश्तकारों की भूमि का होगा पृथक सीमांकन


प्रतापगढ।जिले के प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में 8वाँ सामाजिक सामूहिक सत्याग्रह आज 3 मई को आयोजित है। मांग के प्रथम चरण में राजस्व विभाग द्वारा देवस्थान सहित तालाब और अन्य काश्तकारों की भूमि की अलग-अलग चिन्हांकित कर पैमाइश होगी।  

यह जानकारी देते हुए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव डॉ. समाज शेखर ने बताया कि धाम प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के साथ-साथ पुरातत्व विभाग द्वारा पंजीकृत देवस्थान व बहुमूल्य धरोहर है। पुरातत्व विभाग ने प्रमाणपत्र संख्या 003188 दिनांक 20ध्10ध्2010 द्वारा धाम के शिवलिंग को पुरावशेष अधिनियम 1972 के तहत पंजीकृत किया है।  

डॉ. शेखर ने कहा कि राजस्व सहायक समन्वयक अधिकारी, प्रतापगढ ने 13ध्12ध्2019 को 22ध्9ध्2018 के फर्जी पट्टे को शून्य कर दिया था। जिलाधिकारी, प्रतापगढ ने 19ध्9ध्2020 को अवैध कब्जा हटाने का आदेश भी दिया था, जिस पर अमल लंबित है।  

संस्थान ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ को पत्र देकर पैमाइश हेतु आवश्यक पुलिस बल व राजस्व कर्मियों की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |