Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम! लंबित ग्यारह सूत्रीय मांगों पर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा


हाथरस। सासनी नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने अपनी ग्यारह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित और पीडित कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन को बहत्तर घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत प्रशासन के अमरदीप को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन पर वादाखिलाफी और कर्मचारियों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनता के बीच यह गलत संदेश फैलाया जा रहा है कि कर्मचारियों का सारा बकाया वेतन भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की अन्य न्यायोचित मांगों पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के भुगतान को लेकर किए जा रहे दावे पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं। महासचिव ने दावा किया कि एसीपी मद में ही प्रत्येक कर्मचारी का लगभग एक लाख रुपये तक का बकाया है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। महासचिव  ने प्रशासन से मांग की है कि भ्रामक खबरें फैलाने के बजाय, वर्तमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के वैध बकाये का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। कर्मचारियों ने प्रशासन को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए बहत्तर घंटे का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो समस्त सफाई कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। इस मौके पर मनोज दिलेर, अशोक चैहान हरी शंकर, मंजू देवी, दिनेश चैहान, प्रदीप बाल्मीकि, आकाश, सोनू चैहान, साहिल दिलेर, कुलदीप चैहान बंटी दिलेर, आलोक चैहान, नीरज चैहान, शारदा देवी, कुमारी गीता, सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |