Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा, केदरानाथ रूट के दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग


उत्तराखंड में आज मौसम खराब होने की वजह से दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस तरह से बड़ा हादसा टल गया। दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार सभी 10 यात्री सुरक्षित हैं। चार धाम यात्रा के दौरान अक्सर खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका बनी रहती है। एहतियातन दोनों हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में खराब मौसम के चलते केदारनाथ रूट पर उड़ाने भरने वाले दो हेलीकॉप्टरों को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्तकाशी और ऊखीमठ इलाके में अचानक मौसम खराब होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया।

बताया गया कि एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था जबकि दूसरा देहरादून से फाटा के लिए उड़ान भर रहा था। मौसम खराब होते ही दोनों हेलीकॉप्टरों की अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में इमजेंसी लैंडिंग कराई गई।

दोनों हेलीकॉप्टरों में पायलट समेत 10 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मौसम साफ होने के बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित टेकऑफ किया।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम के चलते हेलीकॉप्टर सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी इन उड़ानों पर नजर रखी जा रही है और सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी हादसे को टाला जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |