Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया 6वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ


रुद्रपुर। 6वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया। जेपीएस पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित इस शतरंज प्रतियोगिता में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ पहला मूव खेलकर प्रतियोगिता का आगाज किया।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि शतरंज का खेल आज देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। देश के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और गांवों तथा छोटे शहरों से निकलकर युवा खिलाड़ी खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राघव चेस एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के करीब 140 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान आयोजक सुमित बांगा, प्रमेश अरोड़ा, दिलीप साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |