Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी! 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी


रुद्रपुर। विगत दिवस बिगवाड़ा मंडी के 150 फल सब्जी छोटे थोक विक्रेता जिनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया था जिसको लेकर विधायक कार्यालय मे ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई थी।

तो वही विधायक शिव अरोरा ने रविवार सुबह मंडी का दौरा किया और पैदल भ्रमण कर एक एक गरीब फड़ लगाकर अपने परिवार का गुजारा करने वालों का हाल चाल जाना। सभी का एक मत कहना था की यथास्थिति पूर्व की भाति बनी रहनी चाहिए।

वही विधायक शिव अरोरा ने 150 से अधिक छोटे थोक विक्रेता के रोजी रोटी से जुड़े इस गंभीर विषय पर पहले भी अश्वस्त किया था कि वह उनके साथ खड़े हैं उनको उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

विधायक शिव अरोड़ा ने मंडी समिति रुद्रपुर में मौके पर खड़े होकर व्यापारियों के बीच में मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू से दूरभाष पर वार्ता की कि यह सब छोटे व्यापारी मेरा परिवार है उनकी रोजी-रोटी पर किसी प्रकार का संकट नहीं आना चाहिए और मंडी अध्यक्ष ने भी विधायक को भरोसा दिया की मंडी परिषद ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं लायेगी जिससे इनको हटाए जाने या इनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो।

वही विधायक शिव अरोरा ने मौके पर रुद्रपुर मंडी सचिव विश्व विजय से भी फोन के माध्यम से वार्ता कर निर्देशित किया की मंडी परिषद या सुनिश्चित कर ले की इन सभी 150 से अधिक छोटे फल सब्जी विक्रेताओं को किसी प्रकार की असुविधा या हटाए जाने जैसा कोई भी कार्य न हो, क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार और यहां का विधायक गरीबों के हित में कार्य करने के लिए जाना जाता है हमारी सरकार में गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए सदैव निर्णय लिए जानी जाती हैं।

वहीं मंडी सचिव ने विधायक शिव अरोड़ा को बताया की मंडी परिषद द्वारा ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं लाया जा रहा है जिसमे इनको हटा कर नीलामी द्वारा नये लोगो को नये लोगो को बसाया जाये। उन्होंने कहाँ इनका व्यापार ऐसी चलता रहेगा।

विधायक शिव अरोरा ने कहाँ बिगवाड़ा मंडी मे 20 वर्ष से टीन शेड के नीचे चबूतरे पर व्यापार कर रहें है और विधायक शिव अरोरा के होते इनकी रोजी रोटी पर कोई संकट नहीं आयेगा इनका व्यापार पहली की भाति ऐसी जारी रहेगा जैसे पहले चलता आ रहा है। कोई नया आवंटन ना किया जायेगा ना ऐसी कोई योजना  पर विचार है।

वही विधायक शिव अरोरा के दखल के बाद फल सब्जी छोटे थोक विक्रेता ने राहत की सास लीं उन्होंने विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओ से स्वागत किया और उनकी रोजी रोटी बचाने के लिये आभार जताया।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल,संदीप राव, मनोज मदान, आँशु मिड्डा यादराम कोली, मोर सिंह यादव, जीतेन्द्र संधू, राजेश कामरा, रामअवतार, टीकाराम, मानव कक्कड़, कृष्णा, शिवकुमार,  धर्मपाल, सोनू कबीर, मनोज, प्रिंस नारंग, सूरज सिंह, उज्वल, परमजीत, रुस्तम सिंह, राज कोली,आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |