Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कैमरों की निगरानी में हो रही नीट परीक्षा


अमेठी। नीट की प्रवेश परीक्षा कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश गेट पर सघन जांच के बाद कराया गया।परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मुस्तैद है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं, परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है और प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।अमेठी में कडी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा संपन्न, रणवीर इंटर कॉलेज में 484 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षादी। नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई और प्रशासन द्वारा इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |