Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: 30 मई को आईटीआई परिसर में लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस रोजगार मेला, कई नामी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग


गौरीगंज/अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज परिसर में आगामी 30 मई 2026 को प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसध्रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में आईटीआई प्रशिक्षार्थियों को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां एवं विभाग प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में डिक्शन टेक्नोलॉजी नोएडा, विद्युत विभाग गौरीगंज-अमेठी, नगर पालिका परिषद गौरीगंज, अडानी एसीसी लिमिटेड तथा वाइप जगदीशपुर कंपनी प्रतिभाग करेंगी। इन संस्थानों द्वारा आईटीआई प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आरएसी (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग) ट्रेड से उत्तीर्ण अथवा द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक प्रशिक्षार्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो प्रमाणित छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक खाते से संबंधित विवरण के साथ निर्धारित तिथि को प्रातः 11.30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी परिसर में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसध्रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रशिक्षार्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा, जिससे युवाओं को अपने तकनीकी कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |