संग्रामपुर: साहब! बोरी न उपलब्ध होने से गेहूं खरीद बंद
May 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र गोरखापुर में बीते एक सप्ताह से गेहूं खरीद नहीं हो रही है। क्षेत्र के कुछ किसान अपने गेहूं के अनाज को लेकर केंद्र पर गये तो जानकारी मिली की बोरी न होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो सकती है केंद्र प्रभारी राजकीय गेहूं क्रय केंद्र गोरखापुर निर्भय सिंह ने बताया कि गोदाम में गेहूं रखने की जगह नहीं है और केंद्र पर बोरी न उपलब्ध होने के कारण गेहूं खरीद मात्र 20 फीसदी की गई है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर कुल 500 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था लेकिन अभी तक लगभग 100 क्विंटल गेहूं खरीद हो पाई है ।मायूस किसान त्रिभुवन नाथ दूवे का कहना है कि एक सप्ताह पहले हमारे गेहूं के तौल का समय मिल गया था लेकिन केंद्र पर बोरी उपलब्ध न होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो पाया ।इसी प्रकार दर्जनों किसान परेशान हैं।विभाग के अधिकारी सुनील कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि एक दो दिन मे बोले की व्यवस्था कर दी जाएगी।

